Home News चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है- FIEO प्रेसिडेंट

चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है- FIEO प्रेसिडेंट

0
चालू वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है- FIEO प्रेसिडेंट

भारत का निर्यात चालू वित्तीय वर्ष के आखिर में लाल सागर संकट जैसी भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। निर्यातकों के शीर्ष संगठन फियो के निर्वाचित अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बीते मंगलवार को यह बात कही।

बताते चलें कि लाल सागर जैसी चुनौतियों के बावजूद चालू वित्त वर्ष तक वस्तुओं का निर्यात 450 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। निर्यातकों के संगठन फियो के मुताबिक, लाल सागर संकट से पैदा हुई चुनौतियों का समाधान समुद्री बीमा और माल ढुलाई शुल्क में तर्कसंगत वृद्धि करके किया जा सकता है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र को आसान और कम लागत वाले कर्ज की जरूरत है। ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौतों के बाद निर्यात को मदद मिलेगी।

फियो के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा की मैं सूक्ष्म, छोटे एवं मझोले एमएसएमई के मुद्दों का समाधान करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा। ये इकाइयां 2030 तक 1,000 अरब डॉलर के वस्तु निर्यात के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ये अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।