Voice Of The People

ब्रिटेन के म्यूज़ियम में लगी ‘द अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ प्रदर्शनी, गौतम अडानी ने कही बड़ी बात

अडानी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी ने शुक्रवार को ब्रिटेन के साइंस म्यूजियम के साथ साझेदारी में नई ‘एनर्जी रिवॉल्यूशन : द अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ की शुरुआत पर खुशी जाहिर की।गौतम अडानी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह गैलरी नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा संचालित हरित और टिकाऊ भविष्य की वैज्ञानिक दृष्टि को प्रदर्शित करेगी।

गौतम अडानी ने कहा, “लंदन में साइंस म्यूजियम के साथ साझेदारी में नई ‘एनर्जी रिवॉल्यूशन : द अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ को वास्तविकता बनते देखकर खुशी हुई। यह ऐतिहासिक गैलरी नवीकरणीय ऊर्जा और न्यून-कार्बन प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित टिकाऊ भविष्य की वैज्ञानिक दृष्टि को प्रदर्शित करेगी।”

https://x.com/gautam_adani/status/1771072627983184197

साइंस म्यूजियम की स्थापना 1857 में बेनेट वुडक्रॉफ्ट ने द रॉयल सोसाइटी ऑफ आर्ट्स के संग्रहों के साथ की थी। यह लंदन के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह साइंस म्यूजियम ग्रुप के पांच संग्रहालयों में से एक है। ‘द अडाणी ग्रीन एनर्जी गैलरी’ की घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है।

SHARE

Must Read

Latest