‘इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी’, पोती को गोद में लेकर खिलाते दिखे गौतम अडानी, सोशल मीडिया पर लोग तस्वीर को कर रहे पसंद

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बच्ची के साथ फोटो शेयर की। यह बच्‍ची कोई और नहीं, बल्कि उनकी 14 महीने की पोती है। दादा की गोद में पोती कावेरी की इस तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कावेरी गौतम अडानी की सबसे छोटी पोती है। यह गौतम अडानी के बेटे करण और उनकी पत्नी परिधि की बेटी है।

कावेरी को गोद में लिए गौतम अडानी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इन आंखों की चमक के आगे दुनिया की सारी दौलत फीकी है।”

यह तस्वीर लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी की नई गैलरी में ली गई। इसमें गौतम अडानी अपनी पोती को गोद में लिए मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में अडानी की पत्नी और कावेरी के माता-पिता भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Must Read

Latest