Voice Of The People

अब आंध्र प्रदेश में भी NDA सरकार, चंद्रबाबू नायडू ने ली सीएम पद की शपथ; पीएम मोदी भी रहे माैजूद

तेलगु देशम पार्टी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथी बार शपथ ली, और इसी के साथ अब आंध्र प्रदेश में भी NDA की सरकार बन चुकी है। उनके बाद जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

बताते चलें कि नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे, TDP के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत NDA के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।

नए कैबिनेट में उनके बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश, प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जनसेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर शामिल हैं। TDP के मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं।

वहीं जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं। सीनियर नेता एन मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।

SHARE

Must Read

Latest