Voice Of The People

125 दिनों में 3 करोड़ घर बनाने की दी मंजूरी, भारत उम्मीद की किरण बना; पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो दिवसीय एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में 2047 तक विकसित भारत के लिए अपना विजन साझा किया। फिर उन्होंने अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल के125 दिनों की उपलब्धियां गिनाईं और इस बात पर जोर दिया कि देश हर क्षेत्र में अविश्वसनीय गति से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, “भारत में चर्चा हो रही है द इंडियन सेंचुरी, भारत की शताब्दी! भारत उम्मीद की एक किरण बना है, ऐसे समय पर जब दुनिया कई मुद्दों को लेकर चिंतित है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 125 दिन पूरे हुए हैं। पहले 125 दिनों में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाने को मंजूरी दी गई है 125 दिनों में 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाए गए। 125 दोनों में स्टॉक मार्केट में 6% से 7% तक ग्रोथ हुआ है।”

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियों की लिस्ट लंबी है। यह तो बस 125 दिन हैं। भारत में डिजिटल फ्यूचर पर चर्चा करने के लिए इंटरनैशनल असेंबली हुई। भारत में ग्लोबल फिनटैक फेस्टिवल हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि देश में 15 नई वंदे भारत चली हैं, 8 नए एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। 70 साल से अधिक बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है।

SHARE

Must Read

Latest