पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में जनता को वापस की जा रही ‘कट मनी’, भ्रष्टाचार पर सख्त शुभेंदु सरकार

कूच बिहार और दक्षिण 24 परगना जिलों में कई लोगों को वह ‘‘कट मनी’’ वापस मिल गई है जो उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कथित तौर पर स्थानीय गुंडों को दी थी। कूचबिहार जिले के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व ने कहा कि पार्टी का ग्रामीणों या व्यापारियों से इस तरह की अवैध रूप से धन वसूली से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद कूचबिहार में माथाभंगा के विभिन्न इलाकों में टीएमसी समर्थित स्थानीय दबंगों द्वारा कथित तौर पर ली गई ‘‘कट मनी’’ को वापस करने की मांग तेज हो गई।स्थानीय लोगों के मुताबिक, माथाभंगा के सुभाषपल्ली इलाके में आवास योजना के 14 लाभार्थियों को उनसे लिया गया कमीशन वापस कर दिया गया है। भाजपा के एक स्थानीय नेता ने बताया, ‘‘सोमवार को पैसे वापस मिलने के बाद उनमें से कुछ ने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की।’’

माथाभंगा उपमंडल के अंतर्गत पचगढ़ पंचायत के फकीरेरकुठी गांव में रविवार को कई लोगों को उनकी रकम लौटाई गई। ग्रामीणों और व्यापारियों का दावा है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद उन्हें आवास योजना के तहत लाभ पाने, जमीन या मकान की खरीद-बिक्री करने या कारोबार चलाने के लिए स्थानीय दबंगों को ‘कट मनी’ देनी पड़ती थी।

Must Read

Latest