हिमाचल में भी जनता ने कांग्रेस को नकारा, जनता कुशासन से तंग… पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार शहरी निकाय चुनाव में बुरी तरह से हार गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां की जनता कुशासन से तंग आ गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है। इससे पहले हरियाणा के निकाय चुनाव में कांग्रेस को हार मिली और पंजाब के लोगों ने भी कांग्रेस को स्पष्ट संदेश दे दिया है।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की परजीवी पालिटिक्स नहीं चलेगी। उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता में अवसर ढूंढने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 11 जून को प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

Must Read

Latest