पूरे देश और दुनिया ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया। दुनिया भर में योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत में तो इसको लेकर अलग ही उत्साह था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोलकाता में मौजूद थे और योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने संसद भवन में योग दिवस में हिस्सा लिया।
इसके अलावा प्रदीप भंडारी ने कुछ ऐसे आसन किए जो पिछले 8 साल से वह लगातार कर रहे हैं और उससे उनकी दिनचर्या में काफी बदलाव हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रदीप भंडारी ने योग दिवस पर अपने आसन का वीडियो भी डाला और लोगों को भी प्रेरित किया कि आप योग कर आंतरिक सुख की प्राप्ति कर सकते हैं।
Today, on International Yoga Day, I present a few asanas that I have been able to perform after 8 years of consistent practice and discipline.
I thank PM @narendramodi ji for inspiring millions of young Indians like me to make Yoga an integral part of our fitness journey.
Yoga… pic.twitter.com/X0VUjDnKEd
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) June 21, 2026
प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा, “आज, इंटरनेशनल योगा डे पर, मैं कुछ ऐसे आसन बता रहा हूं जिन्हें मैं 8 साल की लगातार प्रैक्टिस और डिसिप्लिन के बाद कर पाया हूं। मैं PM नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ जैसे लाखों युवा भारतीयों को योग को हमारी फिटनेस जर्नी का एक ज़रूरी हिस्सा बनाने के लिए इंस्पायर किया। योग ने मेरे कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाया है, मेरी ताकत बढ़ाई है, और मेरी ओवरऑल वेल-बीइंग में मदद की है।”
