इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वे भगवा कुर्ता और नीली जैकेट पहने नजर आए। मोदी इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे साथ ही भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ”ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गया हूं। यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नयी ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ होने वाली वार्ता को लेकर उत्सुक हूं। मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जो हमारी साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेलबर्न में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे और विभिन्न हितधारकों के साथ बैठकें कर आपसी हित के सभी क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।”

Must Read

Latest