इथेनॉल पर विपक्ष के झूठ को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने किया एक्सपोज

इथेनॉल को लेकर विपक्ष लगातार झूठ फैला रहा है। विपक्ष का कहना है कि गाड़ियों में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर डालने से उसके माइलेज पर असर पड़ रहा है और गाड़ियों का इंजन भी खराब हो रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी एक निजी समाचार चैनल के डिबेट पर थे, जहां पर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक कुलदीप ने भी यही बात कही।

हालांकि प्रदीप भंडारी ने जब उनसे प्रूफ मांगा तो उनके पास कुछ भी प्रूफ नहीं था। प्रदीप भंडारी ने कहा कि रिपोर्ट है कि E 20 ब्लैडेड इथेनॉल मार्केट में चल रहा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने भी इस पर बोला है, लेकिन पिछले 10 दिन में अचानक सोशल मीडिया पर वीडियो आते हैं और विपक्ष झूठ फैलाता है।

प्रदीप भंडारी ने पूछा कि इनके पास क्या प्रूफ है कि गाड़ियों का एवरेज कम हो रहा है, आप प्रूफ दीजिए। प्रदीप भंडारी ने कहा कि विपक्ष के हिसाब से हर दूसरी गाड़ी खराब हो रही है। पिछले कई सालों से 20 करोड़ गाड़ियां चल रही है लेकिन पिछले 10 दिन में ही सब में खराबी आनी शुरू हो गई?

Must Read

Latest