झारखंड में पारदर्शिता और न्याय की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया है। इसी मुद्दों को लेकर समाचार चैनल एनडीटीवी पर बहस चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। प्रदीप भंडारी ने इस दौरान कांग्रेस पर पाखंड की राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रदीप भंडारी ने कहा, “कांग्रेस और झामुमो का पाखंड उजागर हो गया। उन्होंने आज तक छात्रों से मुलाकात नहीं। उनको प्रदर्शन करने में बाधा डाली जा रही है। उनको प्रदर्शन के लिए बुनियादी सुविधाएं नहीं दी गई। कांग्रेस के लोग इस देश के गरीबों से कितना नफरत करते हैं। झारखंड के प्रोटेस्ट में विदेशी एंगल ढूंढ रहे हैं।”
प्रदीप भंडारी ने कहा कि यहां तक की कांग्रेस का पाखंड देखकर हिटलर मर गया होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फाइव स्टार रेस्टोरेंट में जा सकते हैं, राहुल गांधी जंतर मंतर जा सकते हैं, राहुल गांधी किताब की लॉन्चिंग में जा सकते हैं, लेकिन झारखंड के बच्चों के लिए आवाज नहीं उठा सकते हैं।
प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो की सरकार झारखंड के फ्यूचर यानी भविष्य से खेल रही है। उन्होंने कहा कि वहां पर कोई बीजेपी का वोटर नहीं बल्कि झारखंड का भविष्य बैठा हुआ है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम पारदर्शिता और जवाबदेही चाहते हैं, हम तो कानून तक ले आए हैं लेकिन झारखंड में क्या हुआ, कुछ नहीं।
