E20 पर खुद के बनाए वीडियो से ही राहुल गांधी हो गए एक्सपोज, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने झूठ फैलाने के लिए की मांगी की मांग

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने E 20 के विरोध में एक वीडियो बनाया। इसके माध्यम से उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। लेकिन राहुल गांधी हमेशा की तरह एक बार फिर से गलती कर बैठे। राहुल गांधी ने दरअसल E 20 को लेकर जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया, वह गाड़ी E 20 सपोर्टेड थी। ऐसे में राहुल गांधी एक बार फिर से एक्सपोज हो गए। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे राहुल गांधी ने खुद को ही एक्सपोज कर दिया।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी इतने बड़े फ्रॉड और झूठे हैं, जिस गाड़ी को लेकर उन्होंने अपना वीडियो किया और बताया कि गाड़ी इथेनॉल सपोर्टेड नहीं है, दरअसल वह गाड़ी इथेनॉल सपोर्टेड थी और उसमें वीडियो में भी साफ दिख रहा है।”

प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ भी ढंग से नहीं बोला और वह क्या लीडर आफ अपोजिशन का फर्ज निभाएंगे, जब वह ढंग से चीजों को दिखा तक नहीं पा रहे हैं। प्रदीप भंडारी ने कहा कि सच्चाई यही है कि राहुल ने इथेनॉल पर खुद को एक्सपोज कर दिया। प्रदीप भंडारी ने कहा कि ऐसे में राहुल गांधी को गंभीरता से कौन लेगा। राहुल गांधी को एथेनॉल के खिलाफ झूठ फैलाने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए, राहुल गांधी मिडिल क्लास और किसानों के विरोधी हैं।

Must Read

Latest