दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ठोकने आए थे। अरविंद केजरीवाल इससे पहले एथेनॉल पर भी झूठ फैलाते हुए पकड़े गए हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने केजरीवाल को पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है।
प्रदीप भंडारी ने कहा, “पिछले 1 महीने में देश में 30 लाख से अधिक टू व्हीलर बिका है, 18 लाख से अधिक फोर व्हीलर गाड़ियां बिकी है। देश का आदमी अरविंद केजरीवाल के झूठ पर नहीं जा रहा है बल्कि वह देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। डेटा केजरीवाल की हालत खराब कर देगा। दिल्ली की जनता आपको राजनीतिक रूप से बेरोजगार बना चुकी है और ठोक दिया है, जल्द ही पंजाब की जनता आपको ठोक देगी।”
प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “बिहार के कोसी क्षेत्र में जाइए जहां पर किसानों की इनकम दुगनी हो चुकी है। एथेनॉल प्रोडक्शन के कारण किसानों की आय दुगुनी हो रही है। दिल्ली के अंदर एक बौना था, वह बौना शीश महल के अंदर बैठता था और उसको लगता था वह दिल्ली का मालिक बन चुका है। दिल्ली की जनता ने उसके शीशमहल का घमंड चूर-चूर कर दिया। अब पंजाब की जनता उस बौने के घमंड को चूर-चूर करेगी। केजरीवाल जी सच्चाई अधिक बोलिए, कहानी कम बनाइए।”
