शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज पर राहुल-केजरीवाल चुप क्यों? बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विपक्ष को घेरा

झारखंड के रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है। छात्र न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे और जब छात्र विधानसभा की तरफ घेराव कर रहे थे, तब उन पर लाठीचार्ज किया गया। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर डिबेट चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस जेएमएम सरकार पर निशाना साधा और छात्रों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। उनके हाथ में कोई पत्थर नहीं है, छात्र किसी को गाली नहीं दे रहे हैं, पुलिस को नहीं कुछ बोल रहे हैं लेकिन उसके बावजूद छात्रों पर लाठी चार्ज की गई। पुलिस के हाथ में पैलट गन है, राहुल गांधी शांत हैं, अरविंद केजरीवाल के पास हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने का समय है लेकिन सवाल पूछने का समय नहीं है।”

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज की गई, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और आंसू गैस के वह गोले जो पहले से ही एक्सपायर हो चुके हैं। झारखंड में तो सीटें बेचने का मामला है। जो रिश्तेदार हैं उनको सीट मिल गई जबकि असली छात्रों को नहीं मिली।”

प्रदीप भंडारी ने कहा कि सिर्फ झारखंड का ही मामला नहीं है, केरल में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि केरल मे प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के आवास के सामने घास खा रहे हैं, उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। प्रदीप भंडारी ने कहा कि झारखंड में बात क्यों नहीं सुनी जा रही है? क्या यहां पर छात्र-छात्र नहीं है, यहां पर बिरयानी नहीं आएगी तो बात नहीं सुनी जाएगी? मुख्यमंत्री खुद शिक्षा मंत्री हैं, वह क्यों नहीं छात्रों से मिल रहे हैं?

Must Read

Latest