प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं को उद्घाटन और शिलन्यास करने के बाद विपक्ष पर जमकर निशाना साधा नाम लिए बिना उन्हें नाराज फूफा बताया। उन्होंने फ्रेट कॉरिडोर को विकसित भारत की जीवन रेखा बताते हुए इसके कई फायदे गिनाए। उन्होंने डबल डेकर मालगाड़ी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इससे 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान एक बार में चला गया लेकिन अब नाराज फुफा को चिल्लाने का मौका मिल गया है।
पीएम मोदी ने कहा, “ये फ्रेट कॉरिडोर एक और वजह से कमाल का है। हाल ही में JNPT पोर्ट मुंबई से वडोदरा तक डबल स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का संचालन किया गया है। इस मालगाड़ी के चलने से एक बार में ही 250 से ज्यादा ट्रकों के बराबर का सामान मुंबई से वडोदरा चला आया। लेकिन अब ये जो नाराज फूफा जी हैं, वो चिल्लाएंगे कि ट्रक वालों का क्या होगा, ट्रक कहा जाएंगे, उनका क्या होगा? अब इन फूफा जी को काम मिल गया है।”
पीएम मोदी ने कहा, “फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी। गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं। पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे। जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज भी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं।”
पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का रेल बजट पौने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। ये 12 सालों पहले की तुलना में कई गुना अधिक है। यानी रेलवे के आधुनिकीकरण पर हो रहा खर्च हजारों-हजार नए रोजगार बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे। लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है, सच की हुंकार के साथ चलता है, सच की हुंकार के लिए चलता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितने फोकस से काम कर रही है।
