योगी जी रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं जबकि सपा का फोकस मुस्लिम तुष्टिकरण… बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अखिलेश यादव को घेरा

उत्तर प्रदेश में 6 महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी एक बार फिर से अपना मुस्लिम-यादव समीकरण बैठ रही है। इसी मुद्दे को लेकर समाचार चैनल एबीपी न्यूज़ पर बहस चल रही थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक प्रदीप भंडारी भी मौजूद थे। प्रदीप भंडारी ने साफ कहा कि यूपी में अगर सपा की सरकार बनी तो फिर से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद की सोच वाले लोग पनपेंगे।

प्रदीप भंडारी ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि पहले जहां पर अखिलेश के समय में 10,000 महिलाओं को पुलिस की नौकरी मिलती थी, वहीं आज की संख्या 50,000 के पार जा चुकी है। मुख्यमंत्री जी हर जगह अपना रिपोर्ट कार्ड बता रहे हैं और यह क्या बताते हैं, उनके विधायक महबूब अली कहते हैं कि हम इसलिए जीतेंगे क्योंकि मुसलमान की आबादी बढ़ रही है। आज लोग पोस्टर लगा रहे हैं कि हम मुज़फ़्फ़रनगर नहीं भूलेंगे।”

प्रदीप भंडारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को समाजवादी पार्टी के मुस्लिम तुष्टिकरण से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अखिलेश यादव की सपा सरकार केवल दंगा प्रभावित मुसलमान को मुआवजा दे रही है।

Must Read

Latest