प्रियंका वाड्रा पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का निशाना, बोले- तिरंगे की आड़ में झूठ बोलना बंद करें

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक और प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए उनके बेटे रेहान वाड्रा को लॉन्च करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। प्रदीप भंडारी ने बीकानेर हाउस में आयोजित प्रदर्शनी से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि प्रियंका वाड्रा को अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए दूसरे तरीके अपनाने चाहिए, लेकिन तिरंगे की आड़ में झूठ नहीं बोलना चाहिए।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि बीकानेर हाउस की गाइडिंग पॉलिसी में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि किसी भी प्रदर्शनी में राजनीतिक सामग्री प्रदर्शित नहीं की जा सकती। उन्होंने दावा किया कि नियमों के मुताबिक, ऐसी सामग्री को तत्काल हटाना होता है।

प्रदीप भंडारी ने सवाल उठाया कि क्या प्रियंका वाड्रा का राहुल गांधी से भरोसा उठ गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका वाड्रा बीकानेर हाउस से जुड़े मामले को लेकर झूठ की आड़ में रेहान वाड्रा को राजनीतिक रूप से लॉन्च करना चाहती हैं।

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रियंका वाड्रा के ट्वीट का हवाला देते हुए कांग्रेस के भीतर कथित राजनीतिक खींचतान का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका का ट्वीट इस बात को स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के अंदर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच राजनीतिक संघर्ष जारी है। प्रदीप भंडारी ने अपने बयान में कांग्रेस के नेतृत्व और परिवार के भीतर राजनीतिक समीकरणों पर सवाल खड़े किए। उनके आरोपों के मुताबिक, बीकानेर हाउस से जुड़ा विवाद केवल प्रदर्शनी में राजनीतिक सामग्री दिखाए जाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कांग्रेस की आंतरिक राजनीति भी एक वजह हो सकती है।

Must Read

Latest