Home Featured प्रदीप भंडारी से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने CBI से पूछा- मेरे भाई को इंसाफ कब?

प्रदीप भंडारी से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने CBI से पूछा- मेरे भाई को इंसाफ कब?

0
प्रदीप भंडारी से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने CBI से पूछा- मेरे भाई को इंसाफ कब?

मंगलवार को जंतर-मंतर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुशांत के फैन्स भारी संख्या में मौजूद थे। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने CBI से न्याय माँग की और कहा मुझे अपने देश के कानून पर पूरा भरोसा है। मेरे भाई के हत्यारे और साजिश में शामिल लोग कानून से बच नहीं सकते।

आपको बता दें कि 14 जून 2020 को युवा स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की अपने ही घर में रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई थी। कहा ये भी जा रहा है कि उन्होंने खुदखुशी की थी ,फिलहाल ये केस CBI के पास है।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को दोपहर में मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर मृत पाये गये थे। मुंबई पुलिस के अनुसार उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस के अनुसार वे पिछले छह महीने से अवसाद में थे। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्टों के अनुसार उनकी मृत्यु “दम घुटने” से हुई।

एम्स की फॉरेंसिक टीम ने सुशांत सिंह की मौत के कारण को एस्फिक्सिया बताया था। डॉक्टरों ने बताया है कि एस्फिक्सिया तब होता है जब आपके शरीर को आपके पास से बाहर रखने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। वहीं उनके गर्दन की चोट के निशान  के बारे में बताया गया है कि ये सारे निशान फांसी के अनुरुप हैं। इतना ही नहीं उनके पुण्यतिथि के मौके पर लगातार बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें लगातार सोशल मीडिया के जरिए याद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

CBI जाँच बहुत दिनों से चल रही है। इस को लेकर सुशांत की बहन प्रियंका अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए लगातार रोती-बिलखती भटक रही है। इतने महीने बीतने के बाद भी सुशांत के परिवार और उनके चाहनेवालों की हिम्मत थोड़ी सी भी टूटती हुई नहीं दिखाई देती है।

जन की बात से बात करते हुए प्रियंका बिलख पड़ी और कहा मेरे भाई को न्याय दिलाने में आप लोग मेरी मदद करते रहें। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। जब तक मेरे भाई को न्याय नही मिल जाता है मैं इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहूंगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here