Home Highlights दिल्‍ली में कट्टरपंथियों का शिकार हुआ अरमान,गणेश पूजा में हुआ था शामिल बोले तुम काहे के मुसलमान हो?

दिल्‍ली में कट्टरपंथियों का शिकार हुआ अरमान,गणेश पूजा में हुआ था शामिल बोले तुम काहे के मुसलमान हो?

0
दिल्‍ली में कट्टरपंथियों का शिकार हुआ अरमान,गणेश पूजा में हुआ था शामिल  बोले तुम काहे के मुसलमान हो?
दिल्‍ली में कट्टरपंथियों का शिकार हुआ अरमान,गणेश पूजा में हुआ था शामिल बोले तुम काहे के मुसलमान हो?

दिल्‍ली के मंगोलपुरी में बाइक को लेकर कहासुनी में एक समूह ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। अरमान नाम के एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गणेश विसर्जन में शामिल होने को लेकर फिकरे कसे थे

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजकर 36 मिनट पर मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में चाकू घोंपने की घटना हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान अरमान, मोंटी उर्फ मोइन खान और फरदीन के रूप में हुई है,और उन्हें पास के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान को ‘मृत’ घोषित कर दिया।

मृतक के पिता का दावा है कि उनके बेटे को गणेश विसर्जन में जाने की वजह से मारा गया। उन्‍होंने एक चैनल से बातचीत में कहा कि हमलावरों ने पूछा था कि ‘तुम किस बात के मुसलमान हो जो गुलाल लगा रखा है।’ हालांकि, पुलिस कह रही है कि झगड़ा बाइक को लेकर हुआ। बाद में इसी ग्रुप ने दूसरे ब्‍लॉक में जाकर दो और पर हमला किया।