Home Featured राहुल गांधी की 41 हजार की टी शर्ट पर घमासान, बीजेपी का आरोप तो, भूपेश बघेल का पलटवार कह दो ये बड़ी बात

राहुल गांधी की 41 हजार की टी शर्ट पर घमासान, बीजेपी का आरोप तो, भूपेश बघेल का पलटवार कह दो ये बड़ी बात

0
राहुल गांधी की 41 हजार की टी शर्ट पर घमासान, बीजेपी का आरोप तो, भूपेश बघेल का पलटवार कह दो ये बड़ी बात

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर रहे है। भारत जोड़ो यात्रा के बीच उनकी टीशर्ट की कीमत पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की टी शर्ट पर मचे इस बवाल के बीच अब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बीजेपी के ट्वीट की प्रतिक्रिया में सीएम बघेल ने कहा- डर अच्छा लगा…..

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में कहा- “ऐसे तो तरस आता है.. कन्याकुमारी-कश्मीर, अब तक की सबसे बड़ी भारत जोड़ो यात्रा का जवाब, केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के पास एक ‘टी-शर्ट’ है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में जब एक दल देश को एकजुट कर रहा है तो बाँटने वाला दल अभी भी टी-शर्ट और खाकी निक्कर में लटका है. डर अच्छा लगा..”

कांग्रेस ने भी किया पलटवार

राहुल की टीशर्ट की कीमत पर बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘भारत, देखो.’’ इस पर, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अतीत में पहने गए एक सूट और चश्मे की कीमत का हवाला देते हुए पलटवार किया और कहा कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में उमड़े जनसैलाब से BJP घबरा गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here