Home Featured CAMBRIDGE POLITICS: राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार, जानिए क्या कहा

CAMBRIDGE POLITICS: राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार, जानिए क्या कहा

0
CAMBRIDGE POLITICS: राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पलटवार, जानिए क्या कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांध के कैंब्रिज दौरे पर सवाल उठाए हैं। सीएम हिमंता ने राहुल गांधी पर खुफिया एजेंसियों की निगरानी में होने के उनके दावों को लेकर भी बोला। राहुल गांधी के कैंब्रिज स्पीच को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ निशाना साधने के चक्कर में विदेशी जमीन पर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हिमंता ने कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले विदेशी एजेंट हमें निशाना बनाते हैं, फिर हमारे अपने ही विदेश जाकर हमें निशाना बनाते हैं। कैम्ब्रिज में राहुल गांधी का वक्तव्य और कुछ नहीं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने की आड़ में विदेश में भारत को बदनाम करने की साजिश है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज में कहा था कि वह स्वतंत्र रूप से अपने विचार नहीं रख पा रहे हैं, इसलिए भारतीय लोकतंत्र खतरे में है. इसके जवाब में हिमंता बिस्वा सरमा ने तथ्य बताते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा में मोदी सरकार द्वारा मुहैया करायी गयी सुरक्षा के बीच बिना किसी अप्रिय घटना के चले। क्या हमें उन्हें यह याद दिलाने की जरूरत है कि BJP नेताओं के नेतृत्व वाली यात्राओं को कांग्रेस की सत्ता में कैसे नुकसान पहुंचाया गया?

राहुल गांधी ने दावा किया था कि उनके फोन में पेगासस था और एक अधिकारी ने उन्हें इसे लेकर सतर्क किया था, इसपर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कहने के बावजूद कांग्रेस सांसद ने अपना फोन जांच के लिए नहीं सौंपा।

हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि गहन जांच के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला की पेगासस का कोई प्रमाण नहीं है। राहुल गांधी द्वारा बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का उदाहरण देकर चीन की तारीफ करने पर असम के मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है कि BRI आज कई देशों के ऋण संकट के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here