Home Featured शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं अरविंद केजरीवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं अरविंद केजरीवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

0
शराब घोटाले के मास्टरमाइंड हैं अरविंद केजरीवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कहा स्वकथित कट्टर ईमानदार अब बईमान साबित हो रहे हैं। शराब घोटाले के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा अब सीबीआई के पूछताछ में कड़ी से कड़ी मिलती जा रही है और अरविंद केजरीवाल जी के हाथों की हथकड़ी पास आ रही है। खुद को ईमानदार बताने वाले दो आम आदमी पार्टी के मंत्री अंदर है और अब अरविंद केजरीवाल की बारी है।

बताते चलें की कुछ दिन पहले ही बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आप ने राजनीतिक भ्रष्टाचार के लिए एक पीढ़ी और युवाओं को शराब में डुबो दिया। उन्होंने कहा-दिल्ली में ऐसी पार्टी है जिसने नई राजनीति का दावा किया था लेकिन राजनीतिक भ्रष्टाचार के लिए एक पीढ़ी और युवाओं को शराब में डुबो दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की इस नीति से शराब के ठेके बढ़े। शराब पीने की उम्र घटी, आवासीय क्षेत्रों में दुकानें बढ़ाई गई और ड्राइ डे कम किया गया। साथ ही स्कूलों और आवासीय क्षेत्रों में भी शराब की दुकानें खोली गईं।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार का मामला पूरी तरह से उजागर हो चुका है और अब अरविंद केजरीवाल को जेल जाने का डर सता रहा है । यह अपनी गंदी राजनीति को छुपाने के लिए बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं । शराब घोटाले मामले को लेकर बीजेपी आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी पूरी तरह हमलावर है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here