Home Featured नूपुर शर्मा ने जो कहा, वह हदीस से लिया गया, बोले मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 

नूपुर शर्मा ने जो कहा, वह हदीस से लिया गया, बोले मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 

0
नूपुर शर्मा ने जो कहा, वह हदीस से लिया गया, बोले मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 

पिछले साल नूपुर शर्मा ने एक मीडिया चैनल पर प्रॉफिट मोहम्मद को लेकर एक बयान दे दिया था, जिस पर देश में काफी घमासान मचा था। बाद में एक समुदाय के कुछ लोगों ने सर तन से जुदा के नारे भी लगाए थे और इसको लेकर कई हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थी। वहीं अब मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्होंने जिस शब्द को कहा था, उसे हदीस से लिया गया है।

हालांकि द वायर को दिए इंटरव्यू के दौरान नसरुद्दीन शाह कहते हैं कि ऐसा बयान दिया गया जिससे पॉलिटिकल फायदा मिले।

नसरुद्दीन शाह ने पूछा, “क्या आपका धर्म इतना कमजोर है कि वह एक ऐसे बयान से डिस्ट्रॉय हो जाएगा जो अपने जहरीले बयान को जस्टिफाई करने के लिए हदीस से लिया गया है? उनके बयान पर इतना हल्ला क्यों हुआ जबकि यह पॉलिटिकल गेन के लिए दिया गया था।”

बता दें कि नूपुर शर्मा ने जो बयान दिया उसके बाद उन्हें भी कई धमकी भरे मेल और संदेश प्राप्त हुए। नूपुर शर्मा को पुलिस से सुरक्षा भी मिली हुई है क्योंकि उनको धमकियां मिली है।