Home Featured अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ जारी, AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ जारी, AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

0
अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ जारी, AAP नेताओं का विरोध प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में

दिल्ली शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं, जहां पर उनसे पूछताछ हो रही है। वहीं सीबीआई मुख्यालय में अंदर जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सीबीआई के अधिकारी जो सवाल पूछेंगे, हम उसका जवाब देंगे। गिरफ्तारी की बात भाजपा वाले कर रहे हैं। सीबीआई को भाजपा कंट्रोल करती है।”

वहीं अरविंद केजरीवाल से पूछताछ का आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। इसके संबंध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किया। कई आम आदमी पार्टी के विधायकों और निगम पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। अरविंद केजरीवाल जब सीबीआई दफ्तर पहुंचे उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी थे। सीबीआई मुख्यालय पहुंचने से पहले अरविंद केजरीवाल ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “इन्होंने (बीजेपी) देखा कि केजरीवाल कर्नाटक भी जा रहे हैं, मध्य प्रदेश भी जा रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी हो आए। गुजरात में भी इनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी, यह सब देखकर आज उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बुला लिया। दो शाह बैठे हैं एक अमित शाह और एक तानाशाह, वे हर दिन फरमान जारी करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here