Voice Of The People

एक तानाशाह की तरह काम करते हैं अरविंद केजरीवाल: अलका लांबा

जन की बात के रिपोर्टर सोमवीर कौशिक के तीखे सवालों पर अलका लांबा ने खुल कर दिए जवाब।

Alka Lamba, Congress
Alka Lamba, Congress

जन की बात ने दिल्ली चुनाव में,2015 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी में आयीं अलका लांबा से बात की। इस बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ रही हैं, मगर इस बार विपक्ष में कांग्रेस से आप मे आए प्रह्लाद सिंह साहनी के खिलाफ। पढ़िए जन की बात को दिए गए इंटरव्यू के अंश।

सवाल: चांदनी चौक की जनता का ऐसा कहना है कि फायदा जहां दिखता है, मैडम वहाँ चली जाती हैं, आपका क्या कहना है इसपर?

जवाब: 25 साल से राजनीति कर रही हूँ, कितनी बार पार्टी बदली है?, हाँ लोगों का ऐसा कहना तब सही होता जब मैं कई पार्टियाँ बदलती मगर मैन ऐसा नही किया। मैं एक आंदोलन से जुड़ी थी, और अब वापस अपने घर आ गयी हूँ। जो भी ऐसी बातें करते हैं वो गुमराह लोग हैं।

सवाल: जिन मुद्दों पर आपने कांग्रेस पार्टी छोड़ा, और आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, वो मुद्दे तो आज भी वैसे के वैसे ही हैं। फिर इन सब का मतलब क्या था?

जवाब: अरविंद केजरीवाल जी को मैंने कहाँ था, की याद करिये वो दिन जब आप कुछ नही थे, और अन्ना आंदोलन में बैठे थे। आज आप दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार है, मगर अब आप राम लीला मैदान में क्यों नही दिखते, आज भी भ्रस्टाचार है, इन सब के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने कुछ नही किया। अब मै कांग्रेस से इन मुद्दों को निपटाने की उम्मीद करती हूँ।

सवाल: 2015 में एक निजी चैनल को दिए इंटरवियू में अपने कहा की कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की नही सुनती,अब आप फिर से कांग्रेस में हैं क्या अब कार्यकर्ताओं की सुनवाई होती है ?

जवाब: बिलकुल! मैंने आप इसलिए जॉइन किया था, क्योंकि मुझे लगता था, की यहाँ एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है। मगर यहाँ आकर आता चला कि अरविन्द केजरीवाल एक तानाशाह कि तरह फैसले करते हैं। आपने देखा कैसे कुमार विश्वास, प्रशांत किशोर, योगेंद्र यादव  को दूध में पड़ी मक्खी की तरह पार्टी से निकाल दिया गया, आप जो 2012 और 2013 में जैसी दिखती थी वो 2016 आते-आते खत्म हो गयी, और अब तो बिल्कुल हीं नही बची है। वहीं कांग्रेस में पहले एक बड़ा नेता लिस्ट भेजता था और उसके हिसाब से टिकट मिल जाता था, मगर अब राहुल गांधी जी सबसे पूछ कर ये निर्णय लेते हैं।

सवाल: जब अरविंद केजरीवल कांग्रेस पर आरोप लगाते थे तब उनके पास बड़े बड़े आकड़े थे, कांग्रेस को एक्सपोज़ करने के लिए, मगर अब आपके पास उनके खिलाफ कोई आकड़े नही हैं, सिर्फ सवाल हैं, ऐसा क्यों?

जवाब: कौनसे आकड़े चाहिए आपको,कहाँ है जन लोकपाल, आज ठेकेदारी प्रथा के तहत आज लोगों का शोषण हो रहा है। जो सत्ता में निजिकरण को खत्म करने आए थे वो खुद आज उसको बढ़ावा देते हैं। मोहल्ला क्लीनिक में जो एक निजी जांच की लंबी लिस्ट दिखती है आपको, वहाँ पर किस तरीके से पीछे के दरवाजे से निजी लैब्स को पैसे  दिए जाते हैं। राज्य सभा की टिकटों का कैसे सौदा हुआ ये सब जानते हैं, ये भी तो आकड़े हैं।

सवाल: इस चुनाव में बीजेपी के ऊपर कोई आरोप हैं आपके?

जवाब: बिलकुल हैं, दिल्ली नगर निगम में आज से नही पिछले 12 सालों के उनकी सरकार है, मगर क्या हाल है दिल्ली में गंदगी का ये सब जानते हैं, नालियों की सफाई नही हुई है, गलियाँ टूटी हुई है। ये सब पूछेंगे हम उनसे।

सवाल: आपके खिलाफ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी खड़े हैं, क्या कहना है आपका इनपर?

जावब: फुके हुए कारतूस हैं वो।

पूरे इंटरवयू के दौरान अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल दागे, अब देखना ये होगा कि चांदनी चौक की जनता किसे चुनती है।

 

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest