Voice Of The People

अपनी बुरी आदतों की वजह से कमजोर होती जा रही है चीनी सेना

अमन वर्मा (जन की बात)

भारत चीन के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक ये तनाव मई के शुरुआत में प्रारंभ हुआ। जब चीनी सैनिकों ने भारतीय-नियंत्रित क्षेत्र लद्दाख पर तीन अलग अलग पॉइंट्स से प्रवेश किया। इससे पहले 2017 में डोकलाम में भारतीय चीनी सैनिकों के बीच इस तरह का तनाव था।

इसी तनाव के बीच न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट में छपी एक खबर चर्चा का मुद्दा बन चुका है। न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक चीनी सेना का कहना है की अत्यधिक हस्तमैथुन और वीडियो गेम्स की वजह से चीन के युवाओं में शारीरिक टेस्ट में विफलता दर अब खतरनाक स्तर पर पहुच चुका है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस पर सलाह तब देना शुरू किया जब एक हीं शहर के आधे से ज्यादा उम्मीदवारों (56.9%) का शारीरिक टेस्ट नेगेटिव आया। पी.एल.ए के रिपोर्ट में पाया गया कि 8 प्रतिशत उम्मीदवारों की छटाई अपने असामान्यं अंडकोश की थैली जिसकी वजह बहुत देर तक बैठना है। जबकी 25 प्रतिशत लोग अपने रक्त और मूत्र परीक्षण में विफल रहे।

इस तरह टेस्ट में विफल न होने के लिए उम्मीदवारों को 10 बुनियादी सिद्धांतों का पालन करने के लिए कहा जाता है। जिसमें अधिक व्यायाम, शराब और कोल्डड्रिंक का कम सेवन, कंप्यूटर गेम्स कम खेलना और हस्तमैथुन भी नही करने की सलाह दी गई थी। पी.एल.ए की सलाह के बाद उसका सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड़ाया गया। एक यूजर ने ये तक लिखा कि, “अगले साल वे भर्ती के लिए खतना (circumcision) के लिए भी कह सकते हैं।

पी.एल.ए ने पिछले साल युवाओं को जागरूक करने के लिए एक रैप (RAP) वीडियो भी जारी किया था। उम्मीदवारों को खोजने के लिए तमाम कोशिशों के बावजूद नए सदस्यों की भर्ती के लिए पी.एल.ए को संघर्ष करना पड़ रहा है।

2017  की रिपोर्ट के मुताबिक

रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि पी.एल.ए को 2 मिलियन से काट कर 1 मिलियन तक किया जाएगा। लोगों का मानना ​​है कि नई भर्तियों की कमी के कारण ऐसा किया जा रहा है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest