Voice Of The People

राजधानी दिल्ली की 23% जनसंख्या कोरोना संक्रमित, शाहदरा में सबसे अधिक मामले

देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामले केंद्र व राज्य सरकार की सिरदर्द बने हुए हैं। साथ ही कोरोना के बढ़ते हुए मामलों से देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। हर दिन भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक नए रिकॉर्ड को छू रही है। भारत में अब प्रतिदिन 40,000 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की जा रही है।

वही अब राजधानी दिल्ली से भी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि पहले के मुकाबले राजधानी दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कटौती दिखाई दे रही है। उसके बावजूद भी खतरा राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

आपको बता दें कि, मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 837 केस हैं। कई देशों की तुलना में भारत में मामले कम हैं। वहीं, दिल्ली की 23 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में आ चुकी है। राजधानी के शाहदरा इलाके में संक्रमण सबसे ज्यादा पाया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि, देश में 4,02, 529 एक्टिव केस हैं। अब तक 7,24,577 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, NCDC ने कहा कि हमने दिल्ली में सीरो सर्वे किया। लोगों में संक्रमण के प्रसार की जानकारी के लिए ये सीरो सर्वे किया गया। सर्वे में ओवरऑल प्रविलेंस 22.86 फीसदी मिला है. हमने एलाइजा टेस्ट किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के OSD राजेश भूषण ने कहा कि,, हमने WHO की गाइडलाइन को लगातार फॉलो किया है, और उसी के अनुसार हमने देश में अभी 80 टेस्ट प्रतिदिन हर 10 लाख की आबादी पर हो रहे हैं। वही WHO ने प्रति १० लाख पर 140 टेस्ट मापदंड रखा है। देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट की तुलना में कम है।

NCDC के डायरेक्टर डॉ सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि महामारी को 6 महीने हो चुके हैं और 22.86 फीसदी लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहदरा में संक्रमण सबसे ज्यादा पाया गया है। दिल्ली के 11 जिलो में से 8 जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित हुए।

NCDC के मुताबिक, शाहदरा जिले में 27 फीसदी आबादी में संक्रमण का प्रसार हो चुका है। सीरो सर्वे 27 जून से 10 जुलाई के बीच किया गया। सर्वे का डाटा 5 जुलाई तक क्लेक्ट किया गया था।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest