Voice Of The People

सुशांत सिंह सुसाइड: आखिर क्यों मुंबई पुलिस और कंगना रनौत के बीच जांच को लेकर हो गई है तनातनी

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में हर एक दृष्टिकोण के साथ जांच को आगे बढ़ाते हुए संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, उन पर मुंबई पुलिस जांच में सहयोग न करने का आरोप लगा रही है।

वही अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई पुलिस पर आरोप लगा रही है कि, अभी तक उन्हें किसी भी तरह का कोई सम्मान नही मिला है। आपको बता दें कि, 22 जुलाई को शाम को कंगना रनौत की तरफ से ट्वीट किया गया है कि, मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें कोई सम्मन नहीं मिला है।

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि, 2 हफ्ते से उनकी बहन रंगोली के पास पुलिस के “casual calls” जरूर आये हैं। कंगना अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाना चाहती हैं लेकिन मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा।

अगर बात मुंबई पुलिस की करें तो उनका कहना है कि, 3 जुलाई को मुंबई पुलिस कंगना के फ्लैट पर सम्मन ले कर गई थी और 4 जुलाई को कंगना को बांद्रा पुलिस स्टेशन में बुलाया था।

लेकिन कंगना की मैनेजर अमृता दत्त ने सम्मन लेने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने कंगना से बात करने के लिए उनकी मैनेजर से नंबर मांगा तो मैनेजर ने अपना ही नंबर पुलिस को दिया। अब कंगना की बहन रंगोली से पुलिस ने संपर्क किया है, तो रंगोली का कहना है कि पुलिस अपने सवाल कंगना को लिख कर भेज दे, वो अपने जवाब मुंबई पुलिस को ईमेल कर देंगी।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest