Voice Of The People

जानिए कैसे बिहार पुलिस के फ्री एंड फेयर इन्वेस्टिगेशन में रुकावट पैदा कर रही मुंबई पुलिस?

 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नया मामला सामने निकल कर आ रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पटना में रेहा चक्रवर्ती समेत पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई थी। उसके बाद से यह मामला और तूल पकड़ लिया था। इसी बीच बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और मुंबई पुलिस का लापरवाही भरा रवैया भी सामने आ रहा है। वहीं पर लगातार मुंबई पुलिस की नाकामी सामने आती जा रही है। बिहार पुलिस मुंबई में इन्वेस्टिगेशन करने पहुंची लेकिन मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को गाड़ियां तक मुहैया नहीं कराई और कई दफा देखा गया कि इस मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस को ऑटो का सहारा लेना पड़ा। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने बिहार पुलिस को कई दफा गाड़ियां मुहैया कराई। लेकिन मुंबई पुलिस ने गाड़ी उपलब्ध नहीं कराई। जबकि अगर किसी एक राज्य की पुलिस किसी आधिकारिक काम से दूसरे राज्य में जाती है। तो मेजबान राज्य को आए हुए दूसरे राज्य के पुलिस का पूरा ख्याल रखना होता है। यह उसकी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। आपको बता दें कि इस केस के लिए सीबीआई जांच की मांग की जा रही है लेकिन महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही सीबीआई जांच से इंकार कर दिया है।

मुंबई पुलिस की लापरवाही सामने आई

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में कई दफा मुंबई पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के डेढ़ महीने से अधिक हो चुके हैं लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस ने किसी के ऊपर एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने जब पटना में एफआईआर दर्ज कराया तो उन्होंने f.i.r. कॉपी के आखिरी लाइन में बताया कि मुंबई पुलिस उनसे ही पूछताछ कर रही है जिन पर यह केस कम बनता है। यानी कि उनका आरोप था कि मुख्य संदिग्धों के खिलाफ मुंबई पुलिस जांच नहीं कर रही है।

बिहार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि “बिहार पुलिस ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है। इस चैलेंज में आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा गया है कि जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच के लिए जाती है ,तो उसे मदद की जाती है। लेकिन यहां दुर्भाग्य से मुंबई पुलिस मामले की जांच में बिहार पुलिस की कोई मदद नहीं कर रही है।”

वहीं पर अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि “मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत मामले में फ्री एंड फेयर इन्वेस्टिगेशन में रुकावट पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि इस केस को सीबीआई को सौंप दिया जाए।”

SHARE

Must Read

Latest