Voice Of The People

क्या किसी बड़े नेता को बचाने की कोशिश कर रही हैं मुम्बई पुलिस ?

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में लगातार देश का एक बड़ा तबका इस केस को संदेह की निगाह से देख रहा हैं।
डेढ़ महीने के बाद भी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला न थमने की एक सबसे बड़ी वजह मुंबई पुलिस के द्वारा की जा रही खानापूर्ति करने जैसी जाँच प्रक्रिया है। लोग इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे।

मामले को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। जाने-माने चेहरों से लेकर आम जनता तक, सभी CBI जाँच की मांग करते आ रहे हैं।
मामले में और गंभीरता तब देखने को मिली जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही, रिहा चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में FIR दर्ज करवाई है।

बिहार पुलिस की जाँच टीम ने इसको देखते हुए मुंबई में जांच शुरू कर दी है। बिहार पुलिस उन सभी तथ्यों और सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ करेगी जो उनके आखरी कुछ दिनों में संपर्क में थे।

मुंबई पुलिस क्या बिहार पुलिस से खुद को बचा रही है ?

लगातार बिहार पुलिस को असहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस पर आरोप लगते आ रहे हैं। कभी बिहार पुलिस ऑटो में जांच करने जाती है तो कभी मुंबई पुलिस ऐसे कई तथ्य दिखाने से मना कर देती है जो सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हुए हैं।

ऐसे कई सहयोग ना करने के मामले मीडिया के कैमरे से छिपे हुए थे। लेकिन कल शाम जब बिहार पुलिस मीडिया कर्मियों से कुछ बताने की कोशिश कर रही थी। तभी मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस के जाँच करने आए सदस्यों को मीडिया कैमरे के सामने ही धकेलते हुए पुलिस की गाड़ी में बिठाते हुए दिखे।

एक मीडिया कर्मी ने पुलिस वालों से पूछा भी “यह भी तो पुलिस वाले हैं अपराधियों की तरह क्यों धकेल रहे हो” तो इस पर उन लोगों ने कोई भी जवाब नहीं दिया।

लगातार उद्धव ठाकरे पर बॉलीवुड के एक बड़े तबके को इस जांच प्रक्रिया से बचाने की कोशिश करने के आरोप लग रहे हैं और उसी को देखते हुए मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने अब तक एक भी FIR दर्ज नहीं की है और जैसे ही बिहार पुलिस ने जांच शुरू की। वैसे ही रिया चक्रवर्ती ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि बिहार पुलिस जांच गलत तरीके से करेगी। जांच को वापस मुंबई पुलिस को दे दिया जाए। इन बातों को गौर करें और मुंबई पुलिस के रवैए को देखें तो साफ लगता है कि मुंबई पुलिस की पूरी जांच सुशांत राजपूत के आत्महत्या से बॉलीवुड के किसी व्यक्ति को कोई भी नुकसान ना पहुंचे इस दिशा में चल रही है।

SHARE

Must Read

Latest