Voice Of The People

सुशांत के फैंस ने सड़क 2 के ट्रेलर को बनाया youtube पर बॉलीवुड का सबसे ज़्यादा DISLIKE होने वाला वीडियो।

अमन वर्मा

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस अब शांत होने की मूड में नहीं दिख रहे हैं। सुशांत सिंह की मौत को आत्महत्या घोषित किए जाने पर फैंस पहले से ही सभी सोशल मीडिया साइट्स पर अपने चहेते सुपरस्टार को न्याय दिलाने के लिए तमाम तरह के हैशटैग ट्रेंड करा रहे हैं।

आपको बता दें कि सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद उनके डिप्रैशन के लिए फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को दोष दिया जा रहा था। महेश भट्ट, करण जोहर, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपडा जैसे कई नाम सामने आए जिन्होंने सुशांत के हाथों से कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट छीन लिए थे। इसके बाद महेश भट्ट का सुशांत के लिए दिया गया बेतुका बयान भी लोगों को कुछ रास नहीं आया। करण जौहर ने भी सुशांत को फ़्लॉप एक्टर बता कर उनकी फिल्म ‘ ड्राइव ‘ को सिनेमा हाल में रिलीज़ नहीं होने दिया था। जिस बात का सुशांत को बेहद बुरा लगा था।

सुशांत के चाहने वाले फैंस तबसे फिल्म इंडस्ट्री को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते है। चाहें वो ‘ स्टार किड्स ‘ के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कमेंट करना हो या उनके फिल्मों का मज़ाक बनाना। इसी वजह से करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने अपने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।

सुशांत की अंतिम फिल्म ‘ दिल बेचारा ‘ को OTT प्लेटफार्म ‘हॉटस्टार’ पर रिलीज़ किया गया था। जिसके बाद फैंस ने ‘#DownloadHotstar’ ट्रेंड करवाया था, और रिलीज होने के कुछ देर बाद हिं फिल्म दिल बेचारा ने सभी रिकॉर्ड तोड दिए थे। मगर कल जब आलिया भट्ट ने अपने पिता की नई फिल्म ‘ सड़क2’ का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया तबसे ‘uninstallHotstar’ ट्रेंड होने लगा। इसके बाद आज जब सड़क 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ तो सुशांत के फैंस ने उसे कुछ ही देर में यूट्यूब का सबसे ज़्यादा ‘disliked’ वीडियो बन गया है। आपको बता दे की सड़क 2 के ट्रेलर को अब तक 47लाख बार देखा जा चुका है और 23 लाख लोगों ने अबतक ट्रेलर को dislike कर दिया है।

लोगो का गुस्सा और ज़्यादा इस लिए भी भड़क गया है क्यूंकि कुछ ही दिनों पहले सुशांत की गर्लफ्रेंड और उनके मौत की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के फोन कॉल डिटेल्स सामने आए थे और उसमे रिया के साथ महेश भट्ट के बीच काफी ज़्यादा फोन कॉल्स हुए थे। ऐसा तब हुआ था जब सुशांत अपनी बहन के साथ चंडीगढ़ गए थे और रिया ने सुशांत को जबरन कार से मुंबई आने पर मजबूर कर दिया था। उसी बीच रिया और महेश भट्ट के बीच 15 बार फोन कॉल्स किए गए थे। इसलिए सुशांत के फैंस बिलकुल आक्रोश में हैं।

सड़क 2 महेश भट्ट की पुरानी फिल्म सड़क की फ्रैंचाइज़ी फिल्म है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट और संजय दत्त हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest