Voice Of The People

क्या रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से खुल सकते है कई राज?

आज सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी। जिसके साथ ही सुशांत के परिवार और लोगों की यह उम्मीद बंधी है कि अब सुशांत सिंह राजपूत को न्याय मिल पाएगा।

क्यों है रिया चक्रवर्ती पर शक?

जब मीडिया और लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू करी, ठीक उसके बाद रिया चक्रवर्ती ने 16 जुलाई को देश के गृहमंत्री अमित शाह से सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई इंक्वायरी की मांग करी। हालांकि सुशांत के पिता के एफ.आई.आर दर्ज कराने से पहले सुशांत सिंह राजपूत केस में कोई भी एफ.आई.आर दर्ज नहीं कराई गई थी। जब सुशांत सिंह राजपूत केस में सुशांत के पिता वीके सिंह ने पटना में एफ.आई.आर. दर्ज कराएं जिसमें रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बताया गया था। उसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती के सुर ही बदल ही बदल गए। जिसमें रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के एक बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए की हेरा फेरी करने के आरोप के साथ ही, 8 जून को उनका घर छोड़ते वक्त उनके क्रेडिट कार्ड, कैश और घर से ज्वेलरी ले जाने की बात भी कही थी। जो अभी जांच का विषय है।

खुल सकते है बॉलीवुड इंडस्ट्री के राज

रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तारी किए जाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्रीज के उन लोगों से पर्दा हट सकता है जो अब तक नहीं हटा है। कि आखिर वह कौन लोग थे जो बॉलीवुड में सुशांत को परेशान कर रहे थे। कौन सी फिल्म में सुशांत की साजिशन और ले ली गई।

गलत तथ्य पेश किए

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत उनके परिवार और बहनों के बीच संबंध खराब होने का दावा किया था जिसमें उन्होंने कई बार व्हाट्सएप चैट को दिखाएं। जिसके बाद कई ऐसे वीडियो आए जो यह दिखाते है कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते अच्छे थे।

बिहार पुलिस के साथ सहयोग न करना

जब बिहार पुलिस पटना में दर्ज एफ.आई.आर की जांच करने मुंबई पहुंची। उसके बाद ही रिया चक्रवर्ती अंडर ग्राउंड हो गई और जैसे ही पटना सिटी के एसपी मुंबई से पटना पहुंचे रिया चक्रवर्ती ईडी के सामने आ गए। जिससे यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर रिया चक्रवर्ती को पटना पुलिस से क्या डर था?

सुशांत की डिप्रेशन वाली थ्योरी

सुशांत सिंह राजपूत केस में शुरू में डिप्रेशन वाली थ्योरी दी गई थी। जिसमें बताया जाता है कि सुशांत दिसंबर के बाद से ही डिप्रेशन के शिकार थे। जिसका वह मुंबई में लगातार इलाज करा रहे थे। जिसकी तस्दीक भी रिया चक्रवर्ती ने की थी। इलाज के बारे में रिया चक्रवर्ती ही अच्छे से बता सकती है कि आगे सुशांत को क्या बीमारी थी। और वह सुशांत सिंह राजपूत को कौन सी गोलियां दे रही थी। आपको बता दे,सुशांत की डिप्रेशन वाली थ्योरी का सुशांत के परिवार ने ही नहीं सुशांत के दोस्तों और उनसे मिलने वालों ने भी गलत बताया है। जो कि जांच का विषय है, जिसे रिया चक्रवर्ती बता सकती है।

SHARE

Must Read

Latest