Voice Of The People

जन की बात पोल:-कितने प्रतिशत लोगों ने कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए? देखिए चौंकाने वाले नतीजे

सुशांत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई को सौंपने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने एक और मांग रखी है। बता दें जैसे सुशांत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी, उसी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह पर भी फूट पड़ा। आपको बता दें कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह है, जो कि सुशांत मामले की जांच को लीड कर रहे थे। लेकिन लगातार सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस की विश्वसनीयता कम होती गई ,क्योंकि मुंबई पुलिस जांच ही ऐसा कर रही थी। क्राइम सीन को सील नहीं किया, दिशा और सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट में डेथ टाइमिंग तक नहीं बताई गई, इससे लोगों को संदेह हुआ। बिहार से अधिकारी जांच के लिए पहुंचे तो जबरदस्ती क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। कल सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि पुलिस ने जांच नहीं की बल्कि इंक्वायरी की है। इसके बाद से ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग उनके इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। आपको बता दें कि #ResignParamvirSingh ट्रेंड काफी देर से सोशल मीडिया पर चल रहा है और नंबर वन भी पहुंचा था। दो लाख से अधिक ट्वीट इस ट्रेंड पर किए जा चुके हैं।

जन की बात ऑनलाइन पोल

आपको बता दें कि जब लोगों ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के खिलाफ लिखना शुरू किया, उनका इस्तीफा मांगा। तब जन की बात ने एक ऑनलाइन पोल किया। ट्विटर पर यह पोल काफी ट्रेंडिंग भी रहा। आपको बता दें कि इस पोल में 8617 लोगों ने हिस्सा लिया और सबसे बड़ी बात इस पोल के आंकड़े चौंकाने वाले थे। सभी ने एक सुर में परमवीर सिंह के इस्तीफे की मांग की  आपको बता दें कि 95% लोगों ने इस पोल के अंदर कहा कि मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। सिर्फ 5% लोगों ने कहा कि नहीं परमवीर सिंह को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

SHARE

Must Read

Latest