Voice Of The People

शिवसेना नेता संजय राउत की गुंडागर्दी, कंगना रनौत को दी मुंबई न आने की धमकी

अमन वर्मा

शिवसेना नेता संजय राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत से कहा की अगर वह फिल्म ‘माफिया’ से ज्यादा शहर के पुलिस बल से डरती है तो मुंबई न लौटें।

कंगना ने ट्वीट किया था कि उन्हें हरियाणा या केंद्र सरकार से सुरक्षा की आवश्यकता होगी। बॉलीवुड में कथित ‘ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेगी। क्योंकि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के केस में जिस तरह से मुंबई पुलिस ने काम किया है। अब उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है।

अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में बीजेपी विधायक राम कदम को भी टैग किया था। वहीं संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कंगना के बयानों पर एक लेख में लिखा कि कंगना का मुंबई पुलिस पर दिया गया बयान काफी ज़्यादा शर्मनाक है। कंगना मुंबई में रहने के बावजूद शहर की पुलिस बल की आलोचना करती है।

 

इस बीच, भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि मुंबई पुलिस कंगना रनौत को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उत्सुक नहीं है। यह जानते हुए भी की कंगना बॉलीवुड में ड्रग माफिया को बेनकाब करना चाहती है।

 

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले रिपब्लिक भारत को दिए अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रही ड्रग पार्टीज के बारे में चौकाने वाले खुलासे किए थे। वहीं बुधवार को अपने एक ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के नाम लिख कर उनसे ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल मांगा।

कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत केस में बहुत पहले से सुशांत की हत्या को एक सोची समझी साजिश बताया था। इसके लिए बॉलीवुड में फिल्मी माफियाओं को जिम्मेदार ठहराया था।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest