कंगना रनौत ने संजय राउत जो शिवसेना के प्रमुख नेताओं में आते हैं और राज्यसभा सांसद हैं उनको सीधे-सीधे चुनौती दे डाली है।
कंगना रनौत अपने बेबाक बोलचाल और व्यवहार के लिए जानी जाती है और लगातार 14 जून सुशांत सिंह मौत के बाद से ही लगातार कई सवाल उठा रही है।
कंगना रनौत ने REPUBLIC चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे ऐसे कई मुद्दों को उठाया है जो बॉलीवुड के उस माफिया को बिकुल भी हज़म नही हो रहा जो इस मुद्दों से जुड़े हुए हैं।
सबसे पहले उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर सवाल उठाया। फिर उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद और नेपोटिज्म पर भी सवाल उठाया।
हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में किस तरीके से ड्रग्स के तार फैले हुए उस पर कई खुलासे किए और कई सवाल भी उठाए।
संजय राउत से मुंबई आने से किया था मना
संजय राउत जो महाराष्ट्र के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं वह अपने इस केस को लेकर बेतुके टिप्पणियों के लिए आजकल जाने जा रहे हैं।
कई लोग सवाल उठा रहे हैं की उनकी इस केस को लेकर क्या अपनी भूमिका है ? क्यों इतना दिलचस्पी ली जा रही है ?
कंगना रनौत ने अपने इंटरव्यू में बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स रैकेट पर सवाल उठाए हैं जिसके बाद संजय राउत ने कहा था कि “अगर मुंबई इतना ही खतरनाक है तो मुंबई वापस मत आना”
मुंबई की सड़कों पर अभद्र ग्राफिटी बनाने से लेकर मुंबई में ना आने की धमकी पर कंगना राणावत ने कहा था कि क्या मुंबई अब POK बन रहा है ?
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880?s=19
कंगना रनौत जो अभी अपने घर हिमाचल में है इसके जवाब में उन्होंने कहा है कि “मैं 9 तारीख को मुंबई आ रही हूं, किसी के बाप में हिम्मत हैं तो रोक लो”
I see many people are threatening me to not come back to Mumbai so I have now decided to travel to Mumbai this coming week on 9th September, I will post the time when I land at the Mumbai airport, kisi ke baap mein himmat hai toh rok le 🙂 https://t.co/9706wS2qEd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 4, 2020
संजय रावत ने कहा आने दो देख लेंगे किसके बाप में दम हो
संजय राउत ने कुछ ही देर पहले ANI में दिए अपने इंटरव्यू में बयान देते हुए कहा है कि “कंगना रनौत तो सिर्फ एक जरिया है उनके पीछे से कोई और ही बोल रहा है”। “कंगना मुंबई को पूरे विश्व में बदनाम करने की कोशिश कर रही है”। महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज का है, “कंगना ने बाप की बात की है तो बता देंगे कि किसके बाप में दम है”