Voice Of The People

कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी के बाद आलोचनाओं से घिरे संजय राउत, माफी मांगने पर रखी ये शर्त

अमन वर्मा

शिवसेना नेता संजय राउत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर आलोचनाओं के शिकार होते दिख रहे हैं। हाल ही में संजय राउत द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी पर कई सारे लोगों ने उनकी आलोचना कि है। कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस की आलोचना जब से की थी उस दिन से ही संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग चल रही थी, मगर उसके बाद संजय राउत ने मर्यादाओं की सभी सीमाओं को लांघते हुए कंगना को ‘ हरामखोर ‘ बोल दिया था। उनकी इस टिप्पणी के बाद पहले अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा, NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा के बाद अब महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना की साथी कांग्रेस पार्टी के संजय निरुपम ने भी उनकी आलोचना की है।

क्या है पूरा मामला?

शिवसेना नेता संजय राउत ने अभिनेत्री कंगना रनौत से कहा था की अगर वह फिल्म ‘माफिया’ से ज्यादा शहर के पुलिस बल से डरती है तो मुंबई न लौटें। उनके इस बयान के बाद कंगना रनौत ने खुलकर मीडिया में कहा कि मुंबई किसी के बाप की नहीं है और वह मुंबई जाएंगी। कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने उन्हें हरामखोर कह दिया था।

 

शिवसेना के विधायक प्रदीप सरनाईक भी संजय राउत की राह पर चल निकले। उन्होंने भी कंगना को धमकी दे डाली। जिसके बाद विधायक की गिरफ्तारी की मांग राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उठाई है। शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाईक की तरफ से कंगना को कथित तौर पर धमकी देने के मामले का हवाला देते हुए रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने इसका स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मुंबई पुलिस आयुक्त द्वारा, शिवसेना विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

 

चारों तरफ़ से हुई आलोचना के बाद कंगना रनौत को ‘हरामखोर लड़की’कहने वाले बयान पर माफी मांगने के सवाल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अगर वो लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगेगी (मुंबई को लेकर दिए बयान पर) तो मैं सोचूंगा।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest