Voice Of The People

शिवसेना विधायक ने एक बार फिर किया महिला का अपमान, ट्वीट कर कंगना रनौत के लिए लिखे अपशब्द

कंगना रनौत से महाराष्ट्र सरकार की जंग बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच अब शिवसेना की एक विधायक ने कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी की है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं का भी अपमान किया है आपको बता दें कि शिवसेना के असंवेदनशील विधायक प्रताप सरनाईक ने अब कंगना रनौत की तुलना एक कुत्ते से की है। प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती। इस तरीके से महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना लगातार महिलाओं का अपमान कर रही है।

 

आपको बता दें कि आज सुबह ही कंगना रनौत मुंबई से चंडीगढ़ आ गई। साथ ही उन्होंने मुंबई छोड़ते हुए एक दुख भरा ट्वीट भी किया। उन्होंने सीधा कहा कि “मुंबई प्रशासन आतंकियों का प्रशासन बन चुका है। शिवसेना सोनिया सेना बन चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा मैं मुंबई छोड़ते हुए बड़ा दुख महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें कि इसके पहले शिवसेना के नेता संजय राउत ने कंगना रनौत के लिए अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया था। शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना रनौत को लाइव टीवी पर गाली देते हुए अपशब्द कहे थे। इसके बाद उन्होंने माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था। साथ ही शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व ने भी संजय राउत के बयान का समर्थन किया था और उनको 2 दिन बाद ही पार्टी का फिर से चीफ स्पोक्सपर्सन बना दिया था।

SHARE

Must Read

Latest