Voice Of The People

गैंग्स ऑफ वासेपुर के डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर पायल घोष ने लगाया यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप

अमन वर्मा

नारी शक्ति और पितृसत्ता पर अक्सर बयान देने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने शारीरिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पायल ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि अनुराग कश्यप ने उन्हें फिल्म में रोले देने के लिए उनसे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पायल ने आगे बताया कि उनके मना करने पर अनुराग कश्यप ने उनसे कहा कि बॉलीवुड में फिल्ममेकर और अभिनेत्रियों के बीच ये आम बात है।

इंटरव्यू में पायल ने आगे बताया है कि अनुराग ने फिल्म इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों का नाम लेकर पायल को समझाया कि कैसे अनुराग कश्यप की फिल्मों में काम करने वाली तमाम बड़ी एक्ट्रेस उनके एक कॉल पर उनके घर आ जाती हैं। पायल ने अपने बयान में हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के नाम भी बताए हैं जिनके नाम अनुराग कश्यप ने लिए थे।


पायल घोष ने ट्विटर पर भी अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में लिखा जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया था, पायल के ट्वीट पर NCW की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि “कई बार लड़कियां अपने ऊपर हुए यौन उत्पीड़न के बारे ने खुल कर नहीं बात करतीं हैं, पायल के केस में पहले से ही बहुत देरी हो गई है, मै चाहूंगी की पायल NCW को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में लिखित जानकारी दें।”


NCW की रेखा शर्मा के ट्वीट पर पायल ने कहा है कि वो ज़रूर इसपर कार्यवाही करेंगी। अनुराग कश्यप ने अभी तक सीधे अपने ऊपर लगे गंभीर आरोप पर कोई जवाब नहीं दिया है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest