Voice Of The People

इंडिया न्यूज़ -जन की बात सर्वे: पंजाब में सत्ता विरोधी लहर से आम आदमी पार्टी को फायदा लेकिन पार्टी के लिए भगवंत मान हैं खतरा

हर्षित शर्मा,जन की बात

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने पंजाब चुनाव के पहले बड़ा सर्वे प्रस्तुत किया। आपको बता दें यह सर्वे 27 अगस्त से 3 सितंबर के बीच किया गया है। इस सर्वे के लिए पंजाब के अलग अलग हिस्सों से 10,000 लोगों से राय ली गई है।

पंजाब के विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। पंजाब के विधानसभा चुनाव मार्च 2022 में होने जा रहे हैं और चुनाव की गहमागहमी शुरू हो चुकी है। इस बात में कोई संदेह नहीं की इस बार के पंजाब चुनाव और अधिक रोचक होने जा रहे हैं, और इसकी बेहद सी वजह है,चाहे वह भाजपा का शिरोमणि दल से अलग होकर चुनाव लड़ना हो या फिर कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही नोकझोंक, इन सभी कारकों का पंजाब चुनाव के नतीजों पर क्या परिणाम होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

लेकिन हर चुनाव की तरह है इस चुनाव में भी जन की बात ने पंजाब की जनता का रुझान जानने के लिए एक सर्वे किया। इस सर्वे के अंदर 10000 लोगों से पंजाब चुनाव को लेकर अलग-अलग विषयों पर उनकी राय जानी गई और 10000 लोगों से मिले जवाबों के आधार पर सर्वे के परिणाम निकाले गए। बेहद रोचक रुप से सर्वे में सामने आया की पंजाब की जनता का रुझान आम आदमी पार्टी की ओर बढ़ रहा है। 37% लोगों ने आम आदमी पार्टी को पंजाब में 2022 का चुनाव जीतने के लिए चुनाव जबकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल पंजाब मैं सबसे अधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभर कर सामने आए। पंजाब की 40% जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपने लोकप्रिय नेता के रूप में चुना। जनता का मुकदमा के आज के एपिसोड में प्रदीप भंडारी ने इसी सर्वे को जनता के सामने रखा और बिन अतिथियों को आमंत्रित किया। आम आदमी पार्टी की ओर से जरनैल सिंह अपना पक्ष रखने आए। जन की बात के सर्वे के परिणाम जरनैल सिंह को बताते हुए प्रदीप भंडारी ने उनसे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा तो जरनैल सिंह ने जवाब दिया की पार्टी सही वक्त आने पर मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। हम आपको बता दें कि जहां एक और आम आदमी पार्टी पंजाब चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती हुई नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को पंजाब की जनता ने अपना मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार के रूप में स्वीकार ने से मना कर दिया है, सर्वे के मुताबिक मात्र 6% लोग ही भगवत सिंह मान को अपने मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को बेहद सोच समझकर ये फैसला लेना होगा की उनका मुख्यमंत्री पड़ का उममीदवार कौन होगा?

इसके पहले जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने 19 चुनावों का सटीक आकलन किया है।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest