Home Featured कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की पार्टी की आलोचना, पढ़िए रिपोर्ट

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की पार्टी की आलोचना, पढ़िए रिपोर्ट

0
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने की पार्टी की आलोचना, पढ़िए रिपोर्ट

खुशी गुप्ता, जन की बात

काग्रेस बनाम कांग्रेस की लड़ाई दिलचस्‍प हो गई है। वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्‍बल के खिलाफ कांग्रेसियों का हुड़दंग जी-23 के नेताओं को बिल्‍कुल रास नहीं आया है। वो खुलकर सिब्‍बल के पक्ष में उतर आए हैं। उन्‍होंने सिब्‍बल का बचाव किया है। सिब्‍बल के समर्थन में जी-23 नेताओं में शामिल मनीष तिवारी के ट्वीट पर शशि थरूर ने रीट्वीट किया। मनीष तिवारी ने सिब्‍बल के घर पर कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन की तीखी आलोचना की। इसे गुंडागर्दी और हुड़दंग बताया।

उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘जो कल रात हुआ वह शर्मनाक था। ‘कमांड परफॉरर्मेंस’ का बचाव करने की कोशिश की गई। यह हुआ कपिल सिब्बल के घर। उन्‍होंने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। वो कार के ऊपर खड़े हो गए थे। तो वह धंस गई। घर के बाहर और अंदर दोनों जगह टमाटर फेंके। यह अगर गुंडागर्दी नहीं तो और क्या है?

सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे। कहा था कि कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग इनके खासमखास थे वो छोड़कर चले गए, लेकिन जिन्हें वो खासमखास नहीं मानते वो आज भी इनके साथ खड़े हैं। सिब्बल ने जोर देकर कहा था, ‘हम ‘जी हुजूर 23’ नहीं हैं। हम अपनी बात रखते रहेंगे।’

तिवारी के ट्वीट पर थरूर ने रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस लोकतांत्रितक पार्टी है। डेमोक्रेटिक पार्टी के तौर पर हमें सुनने की जरूरत है कि उन्‍हें क्‍या कहना है। असहमति हो सकती है। लेकिन, इस तरह नहीं। भाजपा से मुकाबला करने के लिए हमें अपने को मजबूत करने की जरूरत है।’

राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने ट्वीट किया, ‘मैं कपिल सिब्बल के घर के बाहर बीती रात हुए सुनियोजित उपद्रव की कड़ी निंदा करता हूं। वह एक वफादार कांग्रेसी हैं जो संसद के बाहर और भीतर पार्टी के लिए लड़ रहे हैं। किसी भी जगह से आने वाले सुझाव का स्वागत होना चाहिए, उसे दबाना नहीं चाहिए। उपद्रव अस्वीकार्य है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here