Voice Of The People

जन की बात – इंडिया न्यूज़ ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार

अगले 3 महीनों में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय हो जाएंगे और जल्द ही उत्तर प्रदेश में चुनाव तारीखों का भी ऐलान होने वाला है। जनता में भी जानने की उत्सुकता है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार वापस आ रही है या फिर उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनेगी? बता दें कि इसी को लेकर आज प्रदीप भंडारी ने जन की बात का सबसे सटीक पोल प्रस्तुत किया। इस ओपिनियन पोल के माध्यम से हमने बताने की कोशिश की कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 22 दिसंबर तक की स्थिति क्या है? कौन सा दल आगे है और कौन से दल को कितना प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है? उत्तर प्रदेश में मुद्दे क्या है? उत्तर प्रदेश में कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अधिक लोकप्रिय है? उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में किस को देखना चाहती है? इन सभी सवालों के जवाब हमने जनता के लिए।

सर्वे में जन की बात की टीम ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाकर लोगों से बात की। 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद जन की बात का ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया गया। अभी के अनुसार प्रदीप भंडारी के जन की बात के पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 233 से 252 सीटें प्राप्त हो सकती हैं जो कि बहुमत से काफी अधिक सीटें हैं। वहीं पर समाजवादी पार्टी को 149 से 135 सीटें मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा को 11 – 12 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 6-3 सीटें प्राप्त हो सकती हैं। वहीं पर अन्य को 4 से 1 सीटें मिल सकती हैं।

प्रदीप भंडारी के जन की बात के पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगर अभी चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को जन की बात के पोल के अनुसार पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

SHARE

Must Read

Latest