Voice Of The People

जन की बात – इंडिया न्यूज़ ओपिनियन पोल: उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 39% वोट शेयर जबकि सपा को 35% वोट शेयर का अनुमान

अगले 3 महीनों में उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय हो जाएंगे और जल्द ही उत्तर प्रदेश में चुनाव तारीखों का भी ऐलान होने वाला है। जनता में भी जानने की उत्सुकता है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार वापस आ रही है या फिर उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनेगी? बता दें कि इसी को लेकर आज प्रदीप भंडारी ने जन की बात का सबसे सटीक पोल प्रस्तुत किया। इस ओपिनियन पोल के माध्यम से हमने बताने की कोशिश की कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 22 दिसंबर तक की स्थिति क्या है? कौन सा दल आगे है और कौन से दल को कितना प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है? उत्तर प्रदेश में मुद्दे क्या है? उत्तर प्रदेश में कौन सा मुख्यमंत्री सबसे अधिक लोकप्रिय है? उत्तर प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री के रूप में किस को देखना चाहती है? इन सभी सवालों के जवाब हमने जनता के लिए।

सर्वे में जन की बात की टीम ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाकर लोगों से बात की। 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद जन की बात का ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश में प्रदीप भंडारी के जन की बात पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सबसे अधिक वोट शेयर मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक यानी 22 दिसंबर 2021 के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 39 फ़ीसदी वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को 35 फ़ीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं पर बहुजन समाज पार्टी को 14% वोट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि कांग्रेस को 5% और अन्य को 7% वोट मिलता हुआ नजर आ रहा है।

प्रदीप भंडारी के जन की बात – इंडिया न्यूज़ पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगर अभी चुनाव होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी को जन की बात के पोल के अनुसार पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

SHARE

Must Read

Latest