Voice Of The People

जन की बात – इंडिया न्यूज़ ओपिनियन पोल : उत्तर प्रदेश में तीन दशक बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे योगी

जन की बात के संस्थापक प्रदीप भंडारी ने आज इंडिया न्यूज़ पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का ओपिनियन पोल प्रस्तुत किया। जन की बात-इंडिया न्यूज़ के ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ सरकार को स्पष्ट बहुमत मिला। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को इस बार 233-252, समाजवादी पार्टी को 149-135, बसपा 11-14, कांग्रेस 06-03 और अन्य 01-04 सीटें मिल सकती है।

तीन दशक बाद लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे योगी

जन की बात इंडिया न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक भाजपा प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। यह तीन दशकों में पहला मौका होगा जब प्रदेश की जनता पहली बार लगातार किसी मुख्यमंत्री को दूसरी बार मौका दे रही है।

कानून व्यवस्था में योगी पास

जन की बात इंडिया न्यूज़ के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए सबसे पॉजिटिव फैक्टर रहा है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर 21% जनता ने भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए पहली पसंद योगी आदित्यनाथ

जन की बात – इंडिया न्यूज़ के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी भी मुख्यमंत्री पद के लिए 55 प्रतिशत के साथ जनता की पहली पसंद बने हुए है। जबकि समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 31% और बसपा सुप्रीमो मायावती को 12 % जनता मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मानती है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व कर रही प्रियंका गांधी को मात्र 2 % जनता मुख्यमंत्री पद के लिए उपयुक्त मान रही है।

उत्तर प्रदेश में विधायकों से नाराज दिखी जनता

जन की बात इंडिया न्यूज़ के सर्वे में प्रदीप भंडारी ने बताया कि एंटी इनकंबेंसी फैक्टर इस बार के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा फैक्टर निभाने वाला है। सर्वे के मुताबिक विधायकों के खिलाफ 42%, सरकार के खिलाफ 31% एंटी इनकंबेंसी फैक्टर काम कर रहा है। जबकि सर्वे में 27% लोगों ने माना कि सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है।

बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी पर हावी बीजेपी

जन की बात इंडिया न्यूज़ के सर्वे में प्रदीप भंडारी ने बताया कि बुंदेलखंड में भाजपा एक बार फिर से अन्य पार्टियों के मुकाबले काफी आगे रह सकती है। भाजपा को 19-21, समाजवादी पार्टी को 03-06 और बसपा 00-01 सीट मिल सकती है।

SHARE

Must Read

Latest