Voice Of The People

नॉर्थ इंडिया के चर्चों में 10 हजार करोड़ रुपये के घोटालों के आरोपों को लेकर प्रदीप ने पूछे 10 बड़े सवाल

प्रदीप भंडारी ने अपने शो जनता का मुकदमा पर नॉर्थ इंडिया चर्च घोटाले पर सोमवार को मुकदमा किया और कई बड़े खुलासे किए। इस दौरान प्रदीप भंडारी ने 10 हजार करोड़ वाले चर्च घोटाले को लेकर कई बड़े सवाल भी उठाए।

प्रदीप भंडारी ने कहा की, “तमाम लगे आरोपों के हिसाब से चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया जिसके अंदर तमाम चर्च आते है, जिस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के अंदर विल्सन कॉलेज मुंबई, सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली, क्राइस्ट चर्च कॉलेज लखनऊ आते हैं उस चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया मे 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पैसों के साथ हजारों करोड़ो की लूट के आरोप है।” पूरे केस को मद्दे नजर रखते हुए प्रदीप भंडारी ने आज के मुकदमे इस घोटाले को लेकर 10 बड़े सवाल पूछें-

पहला सवाल ‘क्या नॉर्थ इंडिया चर्च के मॉडरेटर बिशप पी.सी. सिंह ने अवैध रूप से चर्च की जमीन को लीज पर दिया था? क्या पी.सी. सिंह इस बड़े चर्च भूमि घोटाले का सरगना है?’

दूसरा सवाल क्या 10,000 करोड़ का ‘चर्च भूमि घोटाला’ हुआ है? अगर हुआ है तो इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन? नॉर्थ इंडिया के चर्च को कंट्रोल करने वाले भ्रष्ट हैं ?

तीसरा सवाल बिशप पी.सी. सिंह का नाम 100 से ज्यादा एफ.आई.आर. में दर्ज हैं लेकिन अभी तक उनपर कोई कारवाही क्यों नही हुई है? महा धर्मगुरु या, भू-माफिया ?

चौथा सवाल क्या बिशप पी.सी. सिंह और उनके करिबियों ने मिलकर धर्म की आड़ में चर्च भूमि घोटाला किया? चर्च की जमीन को बेचकर मुनाफा कौन कमा रहा है ? 500 चर्च को कंट्रोल करने वाला फ्रॉड आदमी कौन है ?

पांचवा सवाल अगर इतना बड़ा चर्च भूमि घोटाला है तो ईडी को बिशप पी.सी. सिंह को रेड करना चाहिए? क्या बिशप और उनके करिबियों की जांच नही होनी चाहिए?

 

छठा सवाल क्या ईडी को बिशप पी.सी. सिंह की प्रॉपर्टीज के बारे में पता नहीं करना चाहिए?

सातवा सवाल तमाम प्राइवेट बॉडीगार्ड्स और चार्टर का पैसा बिशप के पास कैसे आया? क्या श्रद्धालुओं के दान के पैसे से बिशप सिंह की ऐश हो रही है?

अठवा सवाल क्या बिशप पी.सी.सिंह ने दाऊद के लोगों से भी सौदा किया था ?

नवा सवाल,100 + एफआईआर, कई शिकायतें, पीएमओ को पत्र और ईडी को पत्र  लिखने के बाद  भी अभी तक जांच क्यों नही हुई?

दसवां सवाल 700 संस्थानों को कंट्रोल करने वाला पी.सी. सिंह फ्रॉड आदमी है ? 30 लाख श्रद्धालुओं के दान का चर्च में मजालूट किया गया ?

SHARE

Must Read

Latest