Voice Of The People

पीएम मोदी आज करेंगे कर्तव्य पथ का उद्घाटन, साथ ही सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति का करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करेंगे साथ ही इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। विजय चौक से लेकर सी-हेक्सागन तक बना राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन अब कर्तव्यपथ कहलाएगा। बुधवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक की अध्यक्षता विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने की।

कर्तव्य पथ’ अब नए रंग रूप में दिखेगा। कर्तव्य पथ के आसपास लाल ग्रेनाइट से करीब 15.5 किमी का वॉकवे बना है। बगल में करीब 19 एकड़ में नहर भी है। इस पर 16 पुल बनाए गए हैं। फूड स्टॉल के साथ दोनों ओर बैठने के भी इंतजाम किए गए हैं। इस पूरे क्षेत्र में करीब 3.90 लाख वर्ग मीटर हरियाली भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पैदल यात्रियों के लिए नए अंडरपास बनाए गए हैं। शाम को इस इलाके को जगमगाने के लिए आधुनिक लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है। शुक्रवार से आम लोग भी इसे देख सकेंगे।

आज पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की जा रही है, जहां इस साल की शुरुआत में 23 जनवरी को नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था। ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा 28 फीट ऊंची है। सका वजन 65 मीट्रिक टन है। इसे मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। इसे एक ग्रेनाइट पत्थर से उकेरा गया है।

SHARE

Must Read

Latest