Voice Of The People

गुजरात गौरव यात्रा में बोले JP नड्डा: ‘विपक्षी दल भ्रष्ट और वंशवादी, कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को गुजरात गौरव यात्रा में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है, जबकि क्षेत्रदल वंशवाद की बेल है। उन्होंने कहा है कि देश में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी बची है जो विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब राजनीति का मतलब कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार , कुर्सियों से चिपके रहना लोगों को धोखा देना और खुद आनंद में रहना होता था। प्रधानमंत्री ने इस संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और नया मंत्र दिया सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। प्रधानमंत्री मोदी ने हर आदमी की सेवा करने के उद्देश्य काम किया है उन्होंने पहले गुजरात को विकसित बनाया अब वह पूरे देश का विकास कर रहे हैं। गुजरात आज भी उनके बताए मार्ग पर चल रहा है।

गुजरात के मेहसाणा और द्वारका से गुजरात गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले गौरव यात्राओं की शुरुआत की है जो राज्य में 182 में से करीब 144 विधानसभा क्षेत्रों में से होकर गुजरेगी।

2007 में हुई थी गौरव यात्रआ की शुरुआत

राज्य में गुजरात गौरव यात्रा का यह तीसरा संस्करण होगा। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने की थी और 2002 में पहली बार यह यात्रा निकली थी। इसके बाद 2017 के चुनाव में गुजरात गौरव यात्रा को निकाला था। बीजेपी की यह यात्रा 12 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक चलेगी। पार्टी इस यात्रा में राज्य में पिछले 20 साल में हुए विकास को बताएगी। एलईडी से लैस वाहन तमाम क्षेत्रों में आए बदलावों को जनता तक ले जाएंगे। पार्टी ने इस यात्रा के लिए बड़ी तैयारी की है। बीजेपी की इस यात्रा में कई केंद्रीय मंत्री की शिरकत करेंगे।

SHARE

Must Read

Latest