Voice Of The People

उमेश पाल पर पहली गोली चलाने वाला एनकाउंटर में ढेर, बताया जा रहा अतीक अहमद का करीबी

उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रयागराज के कौंधियारा के लालपुर इलाके में इस हत्याकांड से जुड़े दूसरे आरोपी उस्मान चौधरी को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। उस्मान ने ही उमेश पाल पर सबसे पहले गोली चलाई थी और वह CCTV में नजर आया था। उस्मान एनकाउंटर के दौरान घायल हुआ था और अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर का समय नहीं बताया है। लेकिन ये एनकाउंटर कौंधियारा के लालपुर इलाके में एनकाउंटर हुआ है। उस्मान ने फायरिंग की और एक सिपाही नरेंद्र भी जख्मी हो गया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में उस्मान को गोली लगी।

इससे पहले 27 फरवरी को बदमाश अरबाज को एनकाउंटर में मार गिराया था। दावा किया था कि अरबाज शूटरों को कार से घटनास्थल पर ले गया था। घटना में शामिल क्रेटा कार अरबाज ही चला रहा था।

बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को जैसे ही उमेश पाल गाड़ी से उतरा, उस्माम ने फायरिंग शुरू कर दी थी। उस्मान की गोली लगते ही उमेश जमीन पर गिर गया था। इसका पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। पहले पुलिस ने उस्मान पर 50 हजार का इनाम रखा था।

SHARE

Must Read

Latest