Voice Of The People

सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना बने केजरीवाल सरकार में मंत्री, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को अरविंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने बताया, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर देश की राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया।

और वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है।

सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा से तीन बार लगातार विधायक रहे हैं। वह पहली बार साल 2013 में विधायक चुने गए थे। आतिशी मार्लेना ने 2020 के विधानसभा चुनाव में कालका जी विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वहीं, केजरीवाल सरकार की ऐज्युकेशन पॉलिसी तैयार करने में आतीशी का बेहद अहम रोल रहा है।

बता दें कि सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली कैबिनेट में दो पद खाली हुए थे। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर आतिशी और सौरव भारद्वाज के नाम की सिफारिश की थी।

SHARE

Must Read

Latest