Voice Of The People

राहुल गांधी पर स्मृति ईरानी का हमला, बोलीं- विदेश में किया भारत का अपमान, देश से मांगे माफी

- Advertisement -

राहुल गांधी के लंदन में बयानों को लेकर देश में सत्ता पक्ष के नेता लगातार हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास रहा है भारत को गुलाम बनाने का। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने ये खेद व्यक्त किया, कि क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलतीं। उनका द्वेष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए भारत के प्रति द्वेष में तब्दील हो चुका है। मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं कि आपने जाकर विदेश में कहा कि आपको भारत की किसी यूनिवर्सिटी में जाकर बोलने का अधिकार नहीं है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर देश को बदनाम किया। राहुल गांधी ने SC और EC जैसी संस्थाओं का अपमान किया। क्या भारत को अपमानित करना लोकतंत्र है? क्या सदन के अध्यक्ष का अपमान लोकतंत्र है? भारत राहुल गांधी से माफी की मांग करता है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं, आपने विदेश में कहा कि आपको देश के किसी भी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। अगर ऐसा है तो 2016 में जब दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लगा तो आपने उसका समर्थन किया, वो क्या था?

स्मृति ईरानी ने कहा कि ब्रिटेन की अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है, लेकिन जम्मू में इन सज्जन (राहुल गांधी) ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, ‘ऑल इज वेल इन इंडिया’ कहा था। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन सा झूठ था, मिस्टर गांधी? भारत में आपका बयान, या विदेश में आपका बयान?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद से क्षमा याचना की मांग करता है, जो केवल सांसदों का समामेलन नहीं है, बल्कि भारतीय जनता की सामूहिक आवाज है, और भारतीय जनता की इच्छा का संवैधानिक प्रतिबिंब है। यह शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक बयान के लिए माफी मांगने के बजाय आज संसद से अनुपस्थित रहना चाहते हैं।

SHARE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

Latest