Voice Of The People

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, तमिलनाडु मामले में फर्जी वीडियो चलाने का आरोप

विवादास्पद यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शनिवार सुबह ही आरोपी मनीष ने बिहार पुलिस के सामने सरेंडर किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद अब तमिलनाडु राज्य की पुलिस भी मनीष कश्यप को गिरफ्तार करने के लिए पटना पहुंच गई है।

तमिलनाडु पुलिस की 4 सदस्य टीम पटना पहुंची है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने के बाद मनीष कश्यप को शनिवार या रविवार तक ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु ले जाया जाएगा। यूट्यूबर के खिलाफ दक्षिणी राज्य में भी एफआईआर दर्ज

द सन ऑफ बिहार: मनीष कश्यप’ के नाम से मशहूर इस यूट्यूबर पर न सिर्फ फर्जी वीडियोज फैलाने बल्कि इन से कमाई करने का भी आरोप है। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर जमकर रिपोर्टिंग करने वाले मनीष कश्यप के अलावा यूराज सिंह, अमन कुमार और रंजन कुमार का नाम भी शामिल है। वहीं मास्टरमाइंड के रूप में मनीष और अमन कुमार को नामजद किया गया है।

मनीष कश्यप के सरेंडर करने के बाद बिहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से फरार चल रहे मनीष कश्यप के खिलाफ पुलिस ने कुर्की (संपत्ति जब्त करने) की अर्जी दी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आदेश के बाद पुलिस मनीष कश्यप के घर बिहार के चंपारण पहुंची और गिरफ्तारी की कार्रवाई से बच रहे मनीष कश्यप को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर कुछ फेक वीडियोज फैलाये और रिपोर्टिंग करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर अत्याचार किया जा रहा है। वहीं उनके इस फेक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर तमिलनाडु और बिहार के लोग आपस में भिड़ गये थे और नफरती बयानबाजी करने लगे थे। मनीष के फेक वीडियोज के चलते जो बवाल हुआ उसके चलते बिहार और तमिलनाडु दोनों जगहों पर उनके खिलाफ केस दर्ज हुए हैं।

SHARE
Sombir Sharma
Sombir Sharmahttp://jankibaat.com
Sombir Sharma - Journalist

Must Read

Latest